जन सुराज ने सहरसा सीट से किशोर कुमार मुन्ना पर जताया भरोसा,दिया टिकट!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सहरसा सीट से किशोर कुमार मुन्ना को पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह और आर.पी. सिंह ने उनके नाम की घोषणा की।
सहरसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि वे प्रशांत किशोर के नेतृत्व और जन सुराज के सिद्धांतों के साथ बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि — जन सुराज कोई पार्टी नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन को अपनी प्राथमिकता बताया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, युवा अध्यक्ष अनिल महतो, सचिव नवनीत सिंह, और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर सहरसा में जन सुराज को मज़बूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
BYTE :- किशोर कुमार मुन्ना सहरसा प्रत्याशी

Join us on: