मुजफ्फरपुर- औराई का सम्मान वापस करो, रामसूरत राय को प्रत्याशी बनाओ- कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

औराई में भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा ग़ुस्सा — “कांग्रेसी भागो, औराई बचाओ” के नारे गूंजे!

आज मुज़फ्फरपुर क्लब में आयोजित रमा निषाद के नामांकन सभा में औराई विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल एवं मूल समिति सदस्यों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
वर्तमान विधायक माननीय रामसूरत राय जी का टिकट काटे जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए —
“कांग्रेसी भागो, औराई बचाओ”, “औराई का सम्मान वापस करो”, “रमा भगाओ — रामसूरत लाओ”।

सभा में दिल्ली से आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने साफ़ कहा कि यह निर्णय कार्यकर्ताओं की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि रमा निषाद दो दिन पहले तक कांग्रेस में थीं और अब हेलीकॉप्टर से “पैराशूट प्रत्याशी” बनकर औराई में उतारी गई हैं।
कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि इन्हीं नेताओं ने उस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपमानित किया था, और आज उसी मंच पर इन्हें सम्मान दिया जा रहा है — यह कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने वाला कदम है।

विरोध में शामिल प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता:
मंडल अध्यक्षगण श्री गौरी शंकर सिंह, श्री मनोज मिश्रा, श्री कमलेश साहनी, रोशन शर्मा, नंदकिशोर यादव, आशीष राम, महामंत्री वरुण कुमार, लक्ष्मण कुमार, सफा नफ़ीश, शिवजी विश्वकर्मा, चितरंजन महतो, सतीश गुप्ता, रामजी गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनजीत कुमार, पंचायती राज संयोजक संजीत महतो, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमा कुमारी सहित औराई भाजपा की पूरी टीम ने एकस्वर में विरोध दर्ज कराया।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक ही आवाज़ में कहा —
“औराई का सम्मान वापस करो, रामसूरत राय को प्रत्याशी बनाओ!”

Join us on: