बेगूसराय- मटिहानी से राजद के बोगो सिंह ने नामांकन करते ही कर दिया जीत का ऐलान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

राजद के बोगो सिंह ने मटिहानी ने किया नामांकन

बेगूसराय में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है।इसी क्रम में आज बेगूसराय मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बेगूसराय अनुमंडल कार्यालय पहुँचकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस नामांकन के दौरान अनुमंडल के बाहर समर्थकों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी और नारेबाजी के साथ माहौल चुनावी रंग में रंग गया। काफी संख्या में जुलूस निकल गई। हालांकि इस मौके पर राजद और महागठबंधन के कार्यकर्ता में काफी खुशी देखने को मिला। वही आरजेडी के प्रत्याशी नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह ने कहा कि आज हम अपना नामांकन पर्चा दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया है कि बिहार में बदलाव की बहार बह रही है। इस बार बिहार में तेजस्वी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बेगूसराय के सातों विधानसभा सीट पर महागठबंधन की भारी मतों से जीत होगी। खासकर वर्तमान सरकार पर बोगो सिंह ने हमला बोलते हुए कहा है कि विकास के नाम पर पूरे बिहार में लूट का सूट हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार काफी मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में मिल रही है। उन्होंने कहा कि मटिहानी की जनता सहित पूरे बिहार की जनता मूड बना लिया है कि इस बार तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
बाइट- नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह आरजेडी प्रत्याशी मटिहानी विधानसभा क्षेत्र

Join us on: