बेगूसराय-युवक की गोली मारकर हत्या कर अपराधियों ने शव खेत में फेंका!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सातवें में आसमान पर देखने को मिल रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है। वही अपराधियों के द्वारा युवक को गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को बहियार में फेंक दिया है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद बहियार की है।
मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के वार्ड नंबर- 3 के रहने वाले परमानंद पासवान उर्फ पारो पासवान का पुत्र सचिन कुमार के रूप से हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार दलसिंहसराय कॉलेज में ग्रेजुएशन में पढ़ाई करता था। वही बीती रात में घर के बगल स्थित चौपाल पर सोने गया था। तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के संबंध में मृतक को के पिता परमानंद पासवान ने बताया कि सचिन बराबर चौपाल पर जाकर सोता था। बीती रात भी वह करीब 12 बजे हरिजन चौपाल पर सोने के लिए गया था। लेकिन सुबह में काफी देर तक घर वापस नहीं आया। सुबह काफी खोजबीन की गई, जिसमें कोई अता-पता नहीं चल सका।
जब गांव के लोग बहियार गए तो एक मकई के खेत में सचिन की लाश पड़ी थी। उसके सिर में छेद है, लगता है बदमाशों ने सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या की है। पिता ने कहा है कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पता नहीं किसने हत्या की है।चर्चा हो रही है कि अविवाहित सचिन की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने किया है। परिजनों बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा इस बुला कर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी।मौके पर बछवाड़ा थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच और आगे कीकार्रवाई कर रही है। FSL टीम को भी सूचना दिया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कादराबाद-बछवाड़ा सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए सड़क जाम खत्म कराया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Join us on: