रिपोर्ट- अमित कुमार
“PK पर पप्पू का वार — दिलीप जायसवाल-मंगल पांडे से हो गई है डील”- पप्पू यादव!
बिहार की सियासत में आज पप्पू यादव ने बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर की दिलीप जायसवाल और मंगल पांडे से डील हो चुकी है।
“पीके अब दिलीप जायसवाल पर बयान नहीं दे रहे हैं, सम्राट पर दे रहे हैं। ऐसा क्यों? एजेंडा पीके का नहीं है — दिलीप बाबू, मंगल पांडे से पीके की डील हो गई है, लेनदेन हो गया है।”
यहीं नहीं, पप्पू यादव ने मांझी के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा — तेजस्वी यादव लालू प्रसाद के पुत्र हैं, पिता अगर गुस्से में कुछ बोलते हैं तो उसे व्यक्तिगत नहीं लेना चाहिए। राजनीति में निजी हमलों की कोई जगह नहीं है।
“लालू जी जितना सम्मान उनको दिया है, कोई नहीं दिया और आगे भी कोई नहीं देगा। राजनीति में व्यक्तिगत हमला उचित नहीं है।”
तेजस्वी यादव के “हर घर नौकरी” वाले वादे पर पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी का मतलब सरकारी नौकरी से नहीं, बल्कि रोजगार से है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने सरकारी नौकरी खत्म कर दी, अब निजी क्षेत्र में आरक्षण और ठेकेदारी से ही रोजगार मिलेगा।
इसके साथ ही पप्पू यादव ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों और गंगा कटाव के मुद्दे पर भी भावुक बयान दिया — कहा कि इंसान की जान बचाने के लिए वे जेल जाएँगे, फांसी पर चढ़ेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
“गंगा कटाव से लोग मर रहे हैं तो पप्पू यादव लाख बार जाएगा। मुकदमा हो जाए, फांसी दे दो, लेकिन मैं इंसानियत नहीं छोड़ूंगा।”
तो एक तरफ पप्पू यादव ने तेजस्वी और लालू परिवार को लेकर नरम रुख दिखाया, वहीं प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
“




