रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा इंट्री ऑपरेटर सह क्लर्क मनोज कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मनोज कुमार सचिवालय कोषागार निर्माण भवन विश्व वरैया भवन के समीप कोषागार भवन कक्ष में कार्यरत था।
परिवादी योधन चौधरी, एक रिटायर्ड इंजीनियर, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मनोज कुमार ने उनके सेवा निवृत लाभ निर्गत करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी इन्वेंशन ब्यूरो के डीजे जितेंद्र सिंह गंगवार ने आम लोगों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में शामिल हों और ऐसी शिकायतों को लेकर निगरानी इन्वेंशन ब्यूरो कार्यालय पहुंचें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने इस साल अब तक बिहार में 88 मामले दर्ज किए हैं, जो विगत सालों की अपेक्षा एक बड़ी कार्रवाई है। इन मामलों में 82 अभियुक्तों की गिरफ्तार और लगभग 28 लाख 18 हजार रुपये की बरामदगी की गई है।




