उन सीटों पर गहन चर्चा हुई जहां पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था- दिलीप जायसवाल

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि चुनाव अभियान समिति की बैठक में उन सीटों पर गहन चर्चा हुई जहां पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन से चार लोगों की पैनल बनाई गई है, जो केंद्रीय नेतृत्व को अपनी राय देगी और उसी आधार पर उम्मीदवार तय किए जाएंगे।

दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है और जल्द ही सीट शेयरिंग का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा रही है और इसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास भेजा जाएगा, जहां अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Join us on: