औरंगाबाद- मारपीट की घटना में घायल चालक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा में हुई मारपीट की घटना में घायल चालक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा में हुई मारपीट की घटना में एक ऑटो चालक की पटना में इलाज के दौरान मंगलवार के मध्य रात्रि के बाद और बुधवार की सुबह से पहले रात्रि एक बजे मौत हो गई। मृतक ऑटो चालक की पहचान गांव के ही स्वर्गीय शिव नारायण साव के 40 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे सदर अस्पताल लाया है।सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के 19 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि 5 अक्टूबर को गांव में भंडारा था जहां पिताजी भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने गए थे। उसी क्रम में सूचना मिली कि मेरे पिताजी की तीन लोगों के द्वारा पिटाई की जा रही है। जानकारी मिलते ही वहां पहुंचा तो देखा कि उन्हें बुरी तरह से पीटा जा रहा है। बचाने के दौरान मुझे भी सबों ने मारा। ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव करके हमलोगों को बचाया गया। गर्भीर रूप से घायल हुए पिताजी को इलाज के लिए दाउदनगर स्थित प्रकाश चंद्रा हॉस्पिटल ले गया।मगर स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां एक बड़े नर्सिंग होम में भर्ती कराकर उनका इलाज शुरू कराया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।इस संबंध में परिजनों द्वारा ओबरा थाने में शंभू यादव,राकेश यादव और सिंहासन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों छोड़ गए है। मुन्ना की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। उन्होंने बताया कि मुन्ना ऑटो परिचालन कर अपने घर परिवार की गाड़ी खींच रहे थे। इनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Join us on: