दरभंगा संवाददाता:-लक्ष्मण कुमार!
हाउसिंग कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के इंजीनियर के ठिकाने पर छापेमारी, भारी मात्रा में नकदी बरामद
दरभंगा।
विजिलेंस विभाग की टीम ने आज हाउसिंग कॉलोनी स्थित PWD बिल्डिंग में तैनात बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) प्रणव कुमार के किराए के मकान पर अचानक छापेमारी की।
सूत्रों के अनुसार टीम को दस्तावेज़, नकदी कैश और कई अहम सामग्रियां मिली हैं। कार्रवाई सुबह 8 बजे से जारी है।
जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की इस छापेमारी के दौरान विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने मौके से स्कूटीव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, वहीं विभाग के दो अन्य कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि टीम को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो आगे की जांच में कई गंभीर खुलासों का आधार बन सकते हैं। छापेमारी से विभागीय अफसरों में अफरा-तफरी का माहौल है।
विजिलेंस विभाग के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर की गई है।
कार्रवाई जारी है।




