आज शाम तक हो जायेगा सीटों का बँटवारा- कांग्रेस सांसद तनुज पुनियाँ!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा है कि सीटों का बटवारा आज शाम तक तय हो जाएगा और सभी दलों के बीच सहमति बन रही है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री का चेहरा मान लिया गया है, लेकिन कांग्रेस का तरीका अलग है। कांग्रेस हमेशा से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाती है, बल्कि चुनाव के बाद विधायकों की बैठक में तय करती है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा।

तनुज पुनिया ने कहा कि राजद के लोग तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा मान रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का तरीका अलग है। उन्होंने कहा कि जब सरकार बन जाती है, तब सभी विधायक बैठकर तय करते हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा।

तनुज पुनिया ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर चप्पल फेंकने की घटना की निंदा की और कहा कि यह देश के संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद पर बंगाल में हुए हमले की भी निंदा की और कहा कि किसी भी पदाधिकारी पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है।

तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की CEC की बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी और पार्टी के खाते में आने वाली सीटों पर कौन लड़ेगा, यह तय होगा। उन्होंने कहा कि NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इस बार इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी।

Join us on: