रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार चुनाव पर बयान दिया है।
आरिफ मोहम्मद खान उन्होंने कहा कि दो चरणों में चुनाव कराने के फैसले पर हमें चुनाव आयोग पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि उनके पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर उन्होंने यह निर्णय लिया है। राज्यपाल ने कहा कि बिहार दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्रों में से एक है और हमें लोकतंत्र की मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए।
आरिफ मोहम्मद खान ने चीफ जस्टिस पर वकील द्वारा जूता फेंकने की घटना पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह एक मर्यादा का उल्लंघन है और सार्वजनिक तौर पर निंदनीय काम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं स्वीकार नहीं हैं और हमें संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीकों से अपनी असहमति व्यक्त करनी चाहिए।




