रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनकी घोषित संपत्ति से ज्यादा जमीन या संपत्ति दिखा दे, तो वे गुलामी करने को तैयार हैं। अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर मानहानि का नोटिस भी भेजा है।
अशोक चौधरी ने कहा कि वे दलित का बेटा हैं और किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे विरोधियों के सीने पर चढ़कर राजनीति करेंगे। अशोक चौधरी ने यह भी कहा कि उनकी राजनीतिक हत्या नहीं हो सकती है।
प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी ने अपनी बेटी के नाम पर बेनामी संपत्ति ली है
बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अशोक चौधरी ने एनडीए के लगभग 200 सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता पिछले 20 सालों के विकास मॉडल के पक्ष में वोट करेगी ।




