रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
श्री श्री 108 कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण से नवाह संकीर्तन को लेकर 101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
गांव के बुजुर्ग और जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर नवाह संकीर्तन का किया गया भव्य उद्घाटन
नवाह संकीर्तन के भव्य आयोजन से क्षेत्र का माहौल बना भक्तिमय
जय सीताराम, सीताराम, सीताराम, जय सीताराम के मंत्रोच्चार से वातावरण हुआ पूरी तरह भक्तिमय
ऐंकर– मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवानी बिष्टौल सीमा पर स्थित श्री श्री 108 कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण से नवाह संकीर्तन को लेकर 101 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गांव के बुजुर्गों को आयोजक कमेटी द्वारा मिथिला परम्परा के अनुसार गमछा और पाग से सम्मानित किया गया। जय सीताराम, सीताराम, सीताराम, जय सीताराम के मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। नवाह संकीर्तन के आठवें साल बहुत ही श्रद्धा एवं भक्ति मय वातावरण मे धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समस्त ग्रामीणों के मौजूदगी में नवाह संकीर्तन का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर कैशियर बनवाली मंडल,सचिव महादेव मुखिया, अध्यक्ष जोगिंदर चौपाल, मुखिया रामशीला देवी,सरपंच शंकर ठाकुर, रामप्रकाश चौपाल, पंकज दास और बिंदेश्वर चौपाल ,प्रमोद कुमार. सुबोध कुमार ,परमेश्वर चौपाल. दुखी चौपाल फुलेश्वर चौपाल. भोला चौपाल .राउडी मुखिया .दिने मुखिया. महगु चौपाल. नथनी चौपाल. हरे राम मंडल. शोभा चौपाल. मुसहरु चौपाल सहित सैकड़ों के संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। वही लगातार नौ दिनों तक चलनेवाला ये नवाह संग कीर्तन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।




