रिपोर्ट: सोनू सिंह।
बिहार: नवादा पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक लूटा हुआ ट्रक भी बरामद किया गया है।
घटना का विवरण —
दिनांक 05 सितंबर 2025 को अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक ट्रक चालक द्वारा आवेदन दिया गया था। चालक ने बताया कि 3 सितंबर की रात करीब 8:13 बजे वह राय ट्रांसपोर्ट के मालिकाना हक वाले ट्रक से माल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रक लूट लिया।
घटना के बाद अकबरपुर थाना में कांड संख्या 432/25 दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान 6 अक्टूबर 2025 को गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में दोनों ने ट्रक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर एक ट्रक रांची से और एक अन्य ट्रक मुजफ्फरपुर से बरामद किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि इसी गिरोह से जुड़े एक अन्य अभियुक्त को पूर्व में गौरीचक थाना कांड संख्या 663/25 के तहत 24 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
— नवादा पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी
- कमलजीत सिंह खंडवाल, उम्र 59 वर्ष, पिता स्व. नरेन्द्र खंडवाल, ग्राम मां शीतला अपार्टमेंट, A/10 अब्दुल रोड पोदर, थाना सकराई, जिला हावड़ा।
- मो. तैय्यब, उम्र 34 वर्ष, पिता निजामुद्दीन, ग्राम मणिपुर, पो० रहीमपुर जगदीश, थाना वैशाली, जिला वैशाली।
मो. तैय्यब का आपराधिक इतिहास
- नेमदारगंज थाना कांड संख्या 2/24, दिनांक 06.01.2024, धारा 406/420/34 IPC
- नेमदारगंज थाना कांड संख्या 3/24, दिनांक 06.01.2024, धारा 406/420/34 IPC
- नेमदारगंज थाना कांड संख्या 4/24, दिनांक 06.01.2024, धारा 406/420/34 IPC
- नेमदारगंज थाना कांड संख्या 8/24, दिनांक 09.01.2024, धारा 406/420/34 IPC
- नेमदारगंज थाना कांड संख्या 12/24, दिनांक 10.01.2024, धारा 406/420/34/120B/379 IPC
- नेमदारगंज थाना कांड संख्या 13/24, दिनांक 10.01.2024, धारा 406/420/34/120B/379 IPC
- नेमदारगंज थाना कांड संख्या 17/24, दिनांक 10.01.2024, धारा 406/420/34 IPC
- नेमदारगंज थाना कांड संख्या 3/24, दिनांक 05.01.2024, धारा 420/406/379/467/468/411/34 IPC
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह एक शातिर अपराधी है।
बरामदगी
ट्रक – 02
मोबाइल – 02
डॉगल मशीन – 01
GPS ट्रैकर मशीन – 01
ट्रक का चाभी – 01




