रिपोर्ट :- विकास कुमार!
खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक के मैनेजर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया अपराधियों ने विरोध करने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को भी रॉड से मारकर घायल कर दिया. घटना देर रात की है. घायल मैनेजर का नाम मुकेश ठाकुर है जिसके पेट मे गोली लगी है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि देर रात निजी अस्पताल के मैनेजर और सुरक्षा गार्ड अस्पताल के बगल में ही डॉक्टर के निजी आवास पर कैश लेकर जा रहे थे इसी दौरान दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश छीनना चाहा जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी जो मैनेजर के पेट मे लगी जबकि अपराधियों ने रॉड से हमला कर सुरक्षा गार्ड को घायल कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बलों के साथ एसडीपीओ आलोक पहुंचे एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिली कि नया बाजार स्थित सत्यम हॉस्पिटल में गोली चली है, घटना स्थल पर पूछताछ के दौरान पता चला है कि अस्पताल का मैनेजर कैस लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था इसी दौरान अपराधियों से हाथापाई हुई, और फिर गोलीबारी हुई जिसमें अस्पताल के मैनेजर को गोली लगी है मौके से एक खोखा बरामद किया गया है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है.




