संवाददाता :- विकास कुमार!
खबर सहरसा से है जहां कोशी नदी के उफनाने के बाद नवहट्टा प्रखंड़ के सात पंचायत के तकरीबन चार दर्जन गांव बाढ जैसे हालात है लोगों के घर आंगन में पानी ही पानी है, आलम यह की लोगों का खाने पीने के पानी में भी परेशानी हो रही है। अचानक बाढ़ आने से लोग अपना अनाज भी निकाल नहीं पाए और बाढ के पानी में बह गया। अब बाढ़ पीड़ित किसी तरह चुरा मुढ़ी अपने बच्चो के साथ खाकर गुजर बसर कर रहे है। लेकिन इनकी सुधि लेने वाला न तो जिला प्रशासन का कोई नुमाइंदा है न ही कोई जनप्रतिनिधि।




