रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बयान
चुनाव आयोग के द्वारा दो फेज में चुनाव कराने के निर्णय पर कहा
भारतीय जनता पार्टी और एनडीए चुनाव आयोग द्वारा घोषित तिथियों का स्वागत करता है
चुनाव आयोग ने दो चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है इसका हम लोग स्वागत करते हैं
बिहार की जनता एनडीए गठबंधन का सरकार बनाने का निर्णय लेगी
हमें विश्वास है कि इस बार भी जनता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एनडीए की विकास की राजनीति को आगे बढ़ने का और भारी संख्या में मतदान करने का काम करेगी
जनता बिहार में विकास को प्राथमिकता देगी… पूरे बिहार के अंदर एनडीए ने जो विकास का जाल बिछाया है…बिहार की जनता भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाने के लिए तैयार है।
14 नवंबर को परिणाम ही घोषित नहीं होंगे बल्कि बिहार की जनता फिर से एनडीए का भारी बहुमत से सरकार बनाने का ऐतिहासिक फैसला करेगी
,,,,,,,,,,,,
सीट शेयरिंग पर कहा
चुनाव आयोग के घोषणा के बाद सारी प्रक्रिया तुरंत पूरा हो जाता है
सभी राजनीतिक दल अपना काम बहुत जल्द पूरा कर लेगा
सभी गठबंधन दलों से केंद्रीय नेतृत्व बातें कर रही है बहुत जल्द फैसला हो जाएगा।




