रिपोर्ट -विकास कुमार!
करेंट लगने से पिता-पुत्र झूलसे। पिता की मौके पर हुई मौत पुत्र है जख़्मी।स्वास्थ्य केंद्र मे जख़्मी का चल रहा है इलाज।
इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है जहां सौरबाजार थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव मे ई-रिक्सा चार्ज करने के दौरान पिता-पुत्र विधुत करेंट की चपेट मे आ गए जिस कारण झूलसने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं पुत्र घायल है जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार मे भर्ती कराया गया है जो खतरे बाहर बताए जा रहे है।घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई है।मृतक की पहचान विष्णुदेव पंडित के रूप मे की गई है।मृतक के जख़्मी पुत्र मनोज पंडित ने बताया की पिता जी घर के पास ईरिक्सा चार्ज कर रहे थे इसी दौरान करेंट लग गया जिससे वे बुरी तरह झुलस गए जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई उन्हें बचाने के क्रम मे हम भी विधुत स्पर्श की चपेट मे आ गए।फिलहाल शव को कब्जे मे लेकर इस पुरे मामले की जाँच मे पुलिस जुट गई है।




