रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी में दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहाँ पटपरिया के कालिका धाम मंदिर में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है, दशहरा के शुभ अवसर पर मंदिर में हुए विशेष अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। पटपरिया के कालिका धाम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जो माँ काली का आशीर्वाद पाने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं।वही मंदिर के आसपास का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण है, और भक्त माँ के जयकारे लगाते हुए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना व रुपयों की माला मिठाई चढ़ा रहे हैं। वही मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था की गई है। मंदिर के संस्थापक व व्यवस्थापक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सच्चे मन से जो भक्त यहां आते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है पिछले कई वर्षों से यहां दशहरे की अवसर पर अष्ट्याम भक्तों द्वारा कराया जाता है।




