रिपोर्ट अनमोल कुमार!
गयाजी। टावर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की जयन्ती आजाद बेलफेयर सेन्टर के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सेन्टर के सचिव, डॉ के के कमर ने महात्मा गॉंधी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चर्चा किया, उन्होंने कहा कि उन्होंने सत्य और अहिंसा के बदौलत देश को स्वराज्य दिलाया। उन्होंने महात्मा गॉंधी के स्वतंत्रता संग्राम और सत्याग्रह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जन्म स्थान को बैलून से सजाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
दूसरे तरफ आजाद बेलफेयर सेन्टर ने कटारी हील, रोड में दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त में वाटर बोतल वितरण किया। संतृप्त श्रद्धालुओं ने इस संगठन के तरक्की के लिए कामनाएं किया।




