:- बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट
बक्सर जिले में शक्ति स्वरूपा मां अंबा की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम से की जा रही है प्रत्येक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे . बता दे की शहर में वैदिक मंत्रोच्चार गूंज रहे है बक्सर के प्रत्येक पूजा पंडाल एक से बढ़कर एक देखने को मिले. पूजा पंडालों में देवी मां की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी जा रही है. मां अंबे के भजनों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. शहर के गोलंबर,गोला बाजार मैं भव्य पूजा पंडाल बनाए गए है. नई बाजार मस्जिद के पास चन्द्रयान-2 की तर्ज पर पूजा पंडाल बनाया गया है. इस पंडाल का सौंदर्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
बताया जाता है कि इस पंडाल का निर्माण बाहर से आए कारिगरों ने किया है. इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे है. पंडाल पर बने प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के मन में देशभक्ति की भावना जगा रही है.
बता दें कि इस बार नवरात्रि इस 29 सितम्बर को शुरू हुआ था. इस महोत्सव का समापन 8 अक्टूबर को होगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस बार का नवरात्रि 9 दिनों तक है जो बेहद फलदायी और शुभ माना जाता है. इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और माता की विदाई घोड़े पर होगी.
बाईट- श्रद्धालु




