सहरसा- सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज जुटी कार्रवाई में।

खबर सहरसा से है, जहां पतरघट थाना क्षेत्र के कमलजरी पुल के पास सड़क हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा वार्ड नंबर 1 निवासी इंद्र भूषण कुमार के 32 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आशुतोष कुमार वर्ष 2012 से सिंघेश्वर शंकरपुर प्रखंड में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। देर रात बुलेट बाइक से मधेपुरा से तमकुलहा जा रहे थे, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on: