रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयदशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह हमें सदैव सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
अपने एक दिवसीय दौरे पर सम्राट चौधरी तारापुर प्रखंड के लखनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, शांति, सामाजिक समरसता तथा आर्थिक प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की असीम कृपा से बिहार लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में जनता को इसका और बड़ा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री से मिलने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और आमजन पहुंचे। सभी ने उन्हें विजयदशमी और दुर्गा पूजा की बधाइयाँ दीं। लोगों से आत्मीय भेंट करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से पटना रवाना हो गए।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व यानी बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के शक्तिपीठ तेलडिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की थी। पूजा के बाद उन्होंने क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। आने वाले समय में बिहार के गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मां दुर्गा से कामना करता हूं कि बिहार की समृद्धि बिहार को आर्थिक रूप से विकास दे बिहार आगे बढ़े यही मां दुर्गा से कामना किया हूं आर्थिक रूप से समृद्धि के लिए बिहार के लोगों एवं जनता को आशीर्वाद है
बाइट – सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार




