बांका- विभिन्न पंडालों में घूमकर मंत्री जयंत राज ने की माँ की पूजा अर्चना, लोगों के लिये सुख समृद्धि की कामना की!

SHARE:

रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार!

भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

बांका। दुर्गा पूजा के अवसर पर सूबे के भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज बुधवार को दिनभर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री ने राजपुर, सलेमपुर, डुमरामा, गंगापुर, लक्ष्मीपुर, बीरमा, सूडीहारी, लौगाय, पवई, भीखनपुर, महादेवपुर, अमरपुर सहित दर्जनों मंदिरों में माथा टेका।

मौके पर मंत्री जयंत राज ने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से ही जनता ने 2020 में उन्हें विधायक बनाया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास जताते हुए बीते पांच वर्षों में तीन-तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि अमरपुर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए बाईपास का निर्माण, बिजली संकट खत्म करने के लिए पावर ग्रिड की स्थापना, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए राजपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और गांव-गांव को सड़क से जोड़ने जैसे कार्य उनकी प्राथमिकता में रहे।
मंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील की कि जो कार्य बाकी रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः पूर्ण बहुमत देकर एनडीए की सरकार बनाएं।इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, सब्बू भगत, प्रशांत मंडल, प्रशांत कापरी, मिट्ठू भगत, आशुतोष कुमार ,नीरज शर्मा, गौतम मोदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट

Join us on: