रिपोर्ट- अमित कुमार!
माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य 2 अक्तूबर को भागलपुर जिले के पीरपैंती का दौरा करेंगे।
यह दौरा अदानी समूह को 1 रुपये की दर पर 1050 एकड़ उपजाऊ जमीन सौंपने के विरोध में किया जा र हा है, जिससे पर्यावरण और किसानों की जिंदगी पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इस परियोजना के लिए लगभग 10 लाख पेड़ काटे जाएंगे और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को जबरन विस्थापित किया जाएगा।
का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि अदानी को दी गई जमीन खुला घोटाला है और वे NTPC के पावर प्लांट और अदानी के पावर प्रोजेक्ट की प्रक्रिया और शर्तों के बीच का फर्क जनता के सामने लाएंगे। वे किसानों और प्रभावित परिवारों से सीधी मुलाकात करेंगे और इस पूरे मुद्दे को राज्य स्तर पर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाएंगे।
इस दौरे में विधायक रामबली सिंह यादव और पूर्व विधायक मनोज मंजिल भी शामिल हैं। सभी नेता आज रात ही भागलपुर पहुंच जाएंगे और कल सुबह पीरपैंती के लिए रवाना होंगे। यह दौरा जनता के अधिकार, जमीन की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संघर्ष को नया संकल्प देगा।




