सहरसा – मत्स्यगंधा झील का 98 करोड़ की लागत से कायाकल्प करने की कवायद शुरू।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के रक्तकाली चौंसठ योगिनी धाम मंदिर स्थित मत्स्यगंधा झील का 98 करोड़ की लागत से कायाकल्प करने की कवायद शुरू हो चुकी है. दो दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शिलान्यास किया था और आज स्थानीय बीजेपी विधायक आलोक रंजन झा ने स्थल पर कार्य योजना का शुभारंभ कर दिया है इस मौके पर जिले के डीएम दीपेश कुमार भी मौजूद रहे. इस परियोजना के तहत 400 मीटर का घाट, वृताकार ग्लास ग्लास ब्रिज और पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा यहाँ म्यूजिकल फाउंटेन की भी स्थापना की जाएगी. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में विशेष सहायता योजना के तहत इस परियोजना को मंजूरी दी थी. बिहार सरकार ने इसके लिए 98 करोड़ 65 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी. इसके अलावा हस्तशिल्प, होटल और परिवहन क्षेत्र में हजारों लोगों को काम मिलने की पूरी संभावना है. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. इन विकास कार्यों के बाद मत्स्यगंधा झील धार्मिक आस्था का केंद्र और राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बन जाएगी. यहां बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज बनेगा, जो पर्यटकों को विशेष अनुभव प्रदान करेगा. मौके पर पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक आलोक रंजन झा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि 98 करोड़ की लागत से मत्स्यगंधा झील का कायाकल्प किया जा रहा है. यह वैश्विक पर्यटन स्थल बनेगा यहाँ आने वाले पर्यटकों को काफी चीजें देखने को मिलेगी.

बाइट :- आलोक रंजन झा, पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक, सहरसा.

Join us on: