:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
अनंत सिंह के अंदाज में जनता से मिल रहे, बेटों ने संभाली चुनावी कमान
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के चुनाव प्रचार का अंदाज भी निराला है। वे हाथ जोड़कर जनता से मिलते हैं और फोन पर ही ऑनस्पॉट समस्या का समाधान करते हैं। अब कुछ इसी अंदाज में उनके तीनों बेटों ने भी मोकामा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। पिता अनंत सिंह की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वे कारगिल आवास पर आराम कर रहे हैं। वहीं अभिषेक और अंकित समर्थकों की टोली के साथ चुनाव प्रचार पर निकल रहे हैं। वे घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान भी करते जा रहे हैं। हर गांव में जनता भी फूल माला लेकर उनके स्वागत में खड़ी दिखती है। लोग उनसे अपनी समस्याएं बताते हैं और वे साथ ही साथ नोट करते भी जाते हैं। अनंत सिंह अपने इसी अंदाज के कारण जनता के बीच छोटे सरकार बने हैं। अब जनता से सीधे जुड़ाव का यही अंदाज उनके बेटों को भी पसंद आ रहा है। उम्मीद है कि अगले चुनाव तक अनंत सिंह के लड़के भी चुनावी मैदान में ताल ठोकते नजर आएंगे।




