रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में मंदिरों का भ्रमण, जाम से राहत के लिए तैनात बल
सम्पूर्ण मधुबनी जिले के साथ ही बासोपट्टी थाना पुलिस ने दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई प्रिया कुमारी, मुन्ना कुमार एवं
आपदा मित्र प्रमोद पासवान, बृजलाल पासवान सहित अन्य पुलिस बल के जवानों ने विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
प्रशासन के लोगों ने भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पूजा पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने की बातें कही गई।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए चौकसी बढ़ा दी गई है और असामाजिक तत्वों के हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।




