चार सौ बच्चियों ने एक साथ डांडियां प्रस्तुत कर बांधा समां, झिझिया एवं डांडिया नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

आरा शहर के शुभ नारायण नगर विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के मौके पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चियों द्वारा देवी गीत झिझिया एवं डांडिया नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की 400 बच्चियों ने ग्रुपों में बंटकर एक साथ डांडिया की प्रस्तुति दी। जिसमें स्कूल की प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग दिया।

झिझिया एवं डांडिया की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जय माता दी एवं मां आरण्य देवी की जयकारे से पुरा स्कूल गूंज उठा। इसके पूर्व अभिव्यक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सह नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के सचिव विष्णु शंकर समेत अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। इसके बाद मां दुर्गा का पूजन, माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में दौरान प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि हर एक बच्ची मां दुर्गा का रूप है। यह रूप उनके अपने संस्कार और संस्कृति से है। उन्होंने कहा कि जब विजय की कामना होती है। तब मां की आराधना होती है। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना में ही भावना की अभिव्यक्ति है।

Join us on: