सहरसा- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा को लेकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आज सहरसा जिले के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित नयन ज्योति नेत्र चिकित्सालय केंद्र पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान का शुभारंभ करते हुए नयन ज्योति नेत्र चिकित्सालय केंद्र के निदेशक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान आम जनों को स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के लिए है देश के प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान के तहत पीड़ितों को सेवा के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत इस शिविर के माध्यम से लोगों तक सरकार की स्वास्थ्य जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना एकमात्र उद्देश्य है।

BYTE :- डॉक्टर शैलेंद्र कुमार

Join us on: