मधुबनी- नियोजन पदाधिकारी एवं कंप्यूटर आपरेटर को घूस लेते निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बिहार के कई जिलों में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। इस से पहले भी मधुबनी जिले से कए सरकारी बाबूओं को घूस लेते निगरानी विभाग की टीम ने पकड़ चुका है। ऐसे ही एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी जिले में भ्रष्ट जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी को 20 हजार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को 10 हजार रुपया घुस लेते रंगेहाथ बाबूबरही प्रखंड के भूपट्टी चौक से गिरफ्तार किया है। बताते चले कि प्रतिवादी कल्पवृक्ष सेवा आश्रम के संचालक मोहन कुमार ने दोनों के खिलाफ घूस मांगने का निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराया था। इसी के आलोक में निगरानी विभाग की टीम द्वारा शिकायत के सत्यापन के बाद मधुबनी में बड़ी कार्रवाई की है। वही निगरानी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से जिले के भ्रष्ट पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Join us on: