संवाददाता :- विकास कुमार!
खबर सहरसा से है जहाँ सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एसएच-95 सैनीटोला चौक के पास दो बाइक के बीच हुए भीषण टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद लोगों को शांत किया. हादसे में मरने वाले मृतकों की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी शर्मा टोला निवासी नीरज कुमार और सचिन्द्र शर्मा के रूप में हुई है.इस हादसे में सचिन्द्र शर्मा की पत्नी भोलिया देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. वहीं दूसरी बाइक पर सवार बख्तियारपुर बस्ती के राशिद और शाहील भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.सभी जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर और थाना प्रभारी अजित कुमार पुलिस बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.




