मुंगेर- नालंदा में इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

– नालंदा में इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप , घटना से कुछ देर पूर्व की थी पिता से बात।

-दरअसल नालंदा के चंडी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही छात्रा ने कथित तौर पर छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतिका की पहचान मुंगेर के बरियारियर थाना क्षेत्र के बंगालीटोला निवासी मनोरंजन कुमार मंडल की पुत्री सोनम राज के रूप में हुई है।वहीं मृतिका के शव को लेकर परिजन गांव पहुंचे जहां सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मृतिका सोनम पढ़ने में काफी तेज थी और उन्होंने 2021 में मैट्रिक , 2023 में इंटर करने के बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी कर सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी करने नालंदा चली गई थी।वहीं घटना से करीब एक घंटे पूर्व सोनम ने अपने पिता से बात कर शनिवार को घर आने की बात बताई थी लेकिन महज कुछ ही घंटों के बाद उसकी मौत की खबर आ गई।वहीं सोनम तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी और उससे दो छोटे भाई हैं।मृतिका की मां दहाड़ मारकर रोते रोते बदहवास हो जाती हैं।

मृतिका के पिता ने खुदकुशी की बातों को इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि अगर मेरी बेटी छत से छलांग लगाती तो दूर जाकर गिरती लेकिन जिस जगह मेरी बेटी की लाश पड़ी तो वो दीवार के बिल्कुल किनारे था और उसके सिर के पिछले हिस्से में जख्म के निशान थे।उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब घटना हुई तो कॉलेज की तरफ से अस्पताल ले जाने के लिए एक गाड़ी तक नहीं दी गई जिसकी वजह से मेरी बेटी की मौत हो गई।उन्होंने नालंदा प्रशासन और सरकार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

बाइट – मनोरंजन कुमार मृतिका के पिता

Join us on: