बिहार भाजपा के नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श : डॉ. दिलीप जायसवाल

दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा: डॉ. दिलीप जायसवाल

दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय दर्शन’ आज भी वंचितों के उत्थान के लिए पथ-प्रदर्शक : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 25 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्र चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें कोटिशः नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज उस महापुरुष की जयंती है जिसने अंत्योदय की कल्पना की और राष्ट्र निर्माण का सपना देखा।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श था। उनका ‘अंत्योदय दर्शन’ आज भी वंचितों के उत्थान हेतु पथ-प्रदर्शक है और ‘एकात्म मानववाद’ भारत की सांस्कृतिक आत्मा को आधुनिक युग की आवश्यकताओं से जोड़ने वाला शाश्वत मार्ग है।”

उन्होंने कहा कि उनका जो मार्गदर्शन था और जो विचारधारा थी, उस विचारधारा को आगे बढ़ने का काम आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भारतीय जनता पार्टी कर रही है। उन्होंने गरीबों के हित में अंतिम पंक्ति पर बैठने वालों के उदय की कल्पना की थी।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरित होकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद संजय जायसवाल, बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित प्रदेश के कई पदाधिकारियों ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Join us on: