कांग्रेस-राजद पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित विरोधी, आजतक करती रही हकमारी- प्रेम रंजन पटेल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान

कांग्रेस-राजद पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित विरोधी, जिसकी हकमारी करती रही

कांग्रेस और राजद का असली चेहरा दलित, पिछड़ा और अति-पिछड़ा विरोधी है। सत्ता के लिए इन वर्गों से झूठे वादे करते हैं और कुर्सी मिलने पर इन्हें हक़ और अधिकार से वंचित कर देते हैं।

राजद के 15 साल के जंगलराज में दलित और अति-पिछड़ा समाज को केवल लाठी और अत्याचार मिला, विकास नहीं। शिक्षा और रोज़गार से वंचित कर इन्हें अंधकार में धकेल दिया गया।

कांग्रेस ने तो हमेशा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को दबाने का काम किया। काका कालेलकर आयोग तथा मंडल आयोग की रिपोर्ट पर कांग्रेस की दोहरी चाल और आरक्षण पर टालमटोल इसका सबसे बड़ा सबूत है।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब, दलित, पिछड़ा और अति-पिछड़े समाज को घर, गैस, शौचालय, बैंक खाता और मुफ्त इलाज दे रहे हैं। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जनधन, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं से इन वर्गों का जीवन बदला है।

बिहार में एनडीए की सरकार से हीं सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाएँ गाँव-गाँव पहुँचीं। यह एनडीए सरकार का ही विजन है कि दलित और अति-पिछड़े समाज की बेटियाँ साइकिल पर स्कूल जा रही हैं और गरीब परिवार पक्के घर में रह रहे हैं।

सच्चाई यह है कि कांग्रेस और राजद ने पिछड़े, अति-पिछड़े और दलित समाज को सिर्फ़ वोट बैंक बनाकर ठगा,
जबकि भाजपा ने इन्हें अधिकार, सम्मान और अवसर देकर सशक्त बनाया।

सवाल कांग्रेस और राजद से है, इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी इन वर्गों के लिए क्या किया?
क्यों दलित-पिछड़े समाज को केवल गरीबी और अशिक्षा की ओर धकेला गया?

जनता जान चुकी है, दलित, पिछड़ा और अति-पिछड़े समाज का भविष्य भाजपा और एनडीए सरकार के साथ ही सुरक्षित है, कांग्रेस-राजद के साथ नहीं।

Join us on: