अति पिछड़ों के प्रति घड़ीआलू आँसू बहा रही है कॉंग्रेस – डॉ भीम सिंह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा नेता राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह ने कॉंग्रेस को पिछड़ा विरोधी बताते हुए उसके द्वारा जारी 'अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र' को वोट के लिए घड़ीआलू आँसू करार दिया है. डॉ सिंह ने एम्स दिल्ली से जारी बयान में कहा कि कॉंग्रेस सदैव पिछड़ों - अति पिछड़ों की विरोधी रही है. इस बात के सैकड़ों उदाहरण हैं कि उसने कभी भी इन वर्गों का भला नहीं चाहा और ओबीसी आरक्षण का सदैव विरोध किया. डॉ सिंह ने कहा कि यह कॉंग्रेस पार्टी ही है जिसने कालेलकर आयोग, मुंगेरीलाल आयोग तथा मंडल आयोग की अनुशंसाओं को कूड़ेदान में डाले रखा और कर्पूरी जी को पर्याप्त संख्या होने के बावजूद नेता विरोधी दल के पद से हटाए रखा. डॉ सिंह ने कहा कि पिछड़ों और अति पिछड़ों को आरक्षण तब मिला जब बिहार में या केंद्र में भाजपा समर्थित गैर कॉंग्रेसी सरकार सत्ता में रही. बिहार की सरकारी नौकरियों में आरक्षण जनसंघ समर्थित कर्पूरी जी की सरकार ने दिया. केंद्र की नौकरियों में

आरक्षण भाजपा समर्थित वीपी सिंह की सरकार ने दिया. बिहार में पंचायतों तथा नगर निकायों में आरक्षण भाजपा समर्थित नीतीश कुमार की सरकार ने दिया. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा और कर्पूरी जी को भारतरत्न मोदी जी की सरकार ने दिया.
डॉ सिंह ने कहा कि स्पष्ट है कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कॉंग्रेस की उपलब्धियां शून्य हैं. लिहाजा बिहार की अत्यंत पिछड़ी जातियां कॉंग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है. वे श्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के साथ हैं और आसन्न विस चुनाव में भी इन्हीं के साथ रहेंगी.

[डॉ भीम सिंह 】
25 9 25

Join us on:

और पढ़ें