मुजफ्फरपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का मंच बना अखाड़ा, दो नेता के समर्थकों के बीच जमकर झड़प!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

: बिहार के मुजफ्फरपुर में टिकट की दावेदारी को लेकर एनडीए का मंच बना अखरा, जेडीयू और एलजेपी (रा) नेता के समर्थकों के बीच नोकाझोक और भारी बवाल. मंच पर पलभर के लिए स्थिति अफरा तफरी की बन गई थी. मंच के बाद कुर्सियां भी चलने लगी. हालाकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया और फिर सम्मेलन शुरू करवाया गया.

बता दें की गायघाट विधानसभा क्षेत्र के जारंग हाईस्कूल मैदान में आज यानी गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई. जिसकी तैयारी स्थानीय नेताओं के द्वारा कई दिनों से की जा रही थी, लेकिन यह कार्यकर्ता सम्मलेन कब बवाल में बदल गया ये किसी को पता भी नही चला. जहा सम्मलेन में मंत्री और विधायक के आने से पहले ही जेडीयू नेता प्रभात किरण और लोजपा(रा) की पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनो और से समर्थकों के बीच इतनी तेज बहस हुई की बाद में स्थिति भगदड़ की स्थिति हो गई और तो और कुर्सियां भी चलने लगी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो :

Join us on: