बगहा से शकील अहमद की रिपोर्ट

बगहा नगर परिषद के वार्ड नम्बर 28 स्थित पाकिस्तानी मुहल्ला में मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे गोलीकांड में पीड़ित अंकित अग्रवाल के परिजनों से मिलने उनके घर बुधवार को राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं बगहा भाजपा विधायक सह जिलाध्यक्ष राम सिंह पहुचें। पीड़ित के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी लेकर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे और विधायक राम सिंह के द्वारा उन्हें ढांढस बंधाते हुए त्वरित प्रशासनिक अधिकारियों से बातकर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। साथ ही परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपितों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी।उल्लेखनीय है कि कल देर शाम 7:30 बजे बाईक सवार अपराधियों ने किराना दुकानदार अंकित अग्रवाल को गोली मारकर लाखों रूपया पाकिस्तानी मुहल्ला में लूट लिया,इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। एक गोली दुकानदार के हाथ में लगी। पहले अपराधियों ने व्यवसायी के साथ लूटपाट की। इस बीच व्यवसायी और अपराधियों में हाथापाई होने लगी, जिसके बाद अपराधी गोली मारकर भाग निकले। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला महामंत्री अचिंत्य कुमार लल्ला, जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि रितु जायसवाल, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एच एन दुबे, दीपु तिवारी, मदन कुशवाहा, शैलेश दुबे, सुमीत श्रीवास्तव, विजय साहु, विकास मिश्रा, उमेश बैरसिया, गया प्रसाद अग्रवाल, मुन्ना बैरासिया शामिल रहे।




