पंकज कुमार जहानाबाद ।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को जन सुराज पार्टी की ओर से गांधी मैदान, जहानाबाद में बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शिरकत की और बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों को संबोधित किया।सभा में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि महागठबंधन और एनडीए जनता को विकास के मुद्दे से भटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के हालिया विवादित बयान का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि “इन दोनों दलों के बीच मैच फिक्स है, चुनाव के वक्त ये जानबूझकर एक-दूसरे को गाली देकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं। पीके ने जदयू के मंत्री अशोक चौधरी को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चौधरी ने 200 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी है, लेकिन इस पर वे अब तक सफाई नहीं दे रहे। उन्होंने याद दिलाया कि जदयू के ही नेता नीरज कुमार ने भी चौधरी से सार्वजनिक तौर पर अपना पक्ष रखने की मांग की है। और साफ तौर पर कहां की जब मैं झूठ बोल रहा हूं तो मुझ पर एफआईआर किया जाए सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के विकास, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी और लोगों से बदलाव के लिए जन सुराज का साथ देने की अपील की। इस मौके पर जैन स्वराज के कद्दावर नेता मुन्ना मल्लिक ने कहा कि जो भीड़ जहानाबाद के गांधी मैदान में उमड़ी है इस भीड़ को देखकर विरोधी का छाती फट रहा है लोगों को अब तक कोई विकल्प नहीं था लेकिन अब प्रशांत किशोर के रूप में एक विकल्प मिल गया है इसी की देन है कि लोग प्रशांत किशोर को सुनने के लिए भारी संख्या में जहानाबाद के गांधी मैदान पहुंचे हुए हैं!




