पीएम की माँ को अपशब्द बोलना बर्दाश्त नहीं, ये हमारी संस्कृति के खिलाफ – जीतन राम मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट_ विकास कुमार!

पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार के शिक्षा व्यवस्था की खोली पोल।PM की माँ को फिर से गाली दिए जाने की घटना की कड़ी निंदा।बोले जीतनराम मांझी किसी के भी माँ को गाली देना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

बिहार के मुख्यमंत्री शक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे जहां उन्होंने उच्च विद्यालय प्रांगण में हम पार्टी की ओर से आयोजित भव्य जन-समागम कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किए।इस हम पार्टी के नेता व कार्यलर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को मिथिला का पाग और चादर देकर उनका भव्य स्वागत किया।

जीतराम मांझी ने जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार के शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने लगे उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों मे आज भी शिक्षा व्यवस्था ठीक नही है।सरकारी विद्यालय मे शिक्षक नही है।जहां शिक्षक है और पढ़ाना है मैथ मेटिक्स तो वहां पढ़ाया जाता है हिन्दी सब्जेक्ट।जहां पढ़ाना है भूगोल वहां पढ़ाया जाता है संस्कृत सब्जेक्ट इसलिए गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
जीतन राम मांझी का दर्द विधानसभा मे उपस्थिति को भी लेकर छलका यही वजह की उन्होंने ने मंच से ही विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन से 20 सीटों की मांग भी कर दिया है।उन्होंने कहा की भले ही हम सरकार में है लेकिन विधानसभा में हमारी संख्या बहुत कम है हम चार है इस लिए हमारी बात नही सुनी जाती है। विधानसभा चुनाव को महेश कुछ ही दिन रह गए हैं ऐसे में जीतन राम मांझी का दर्द छलकना किस बात का इशारा कर रहा है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल अपनी मजबूत दावेदारी के लिए 20 सीट की मांग NDA गठबंधन से मांग कर दी है।

BYTE__जीतनराम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री भारत सरकार।

Join us on: