पंकज कुमार जहानाबाद ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉं को तेजस्वी के मंच से महुआ विधानसभा क्षेत्र में गाली दिए जाने पर जदयू के कदावर नेता एवं विधान परिषद सदस्य ललन सराफ ने कहा कि इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है इन लोगों का गाली देना नियति बन गया है मॉं तो मां होती है चाहे वह किसी का मॉं हो मां को गाली देना बहुत नींदनीय है तेजस्वी यादव के भी मॉं है जदयु एमएलसी ललन शराफ जहानाबाद में वैश्य महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा जो लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री दी गई है इससे लोगों को काफी राहत महसूस हुआ है इसके अलावे मुख्यमंत्री के द्वारा जो महिलाओं को रोजगार के लिए योजना चलाई गई है और इसके तहत उन्हें जो सहायता राशि मिलनी है इससे महिलाएं काफी खुश हैं जनसुरज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए ललन शराफ ने साफ तौर पर कहा कि जो व्यक्ति पहले दूसरे के लिए स्लोगन बनाता था आज स्वयं अपने लिए स्लोगन बना रही हैं बिहार की जनता सब कुछ जान रही है आज जहानाबाद में उनकी सभा थी इस दौरान गाड़ियों की संख्या अच्छी खासी थी लेकिन उसमें आदमी नहीं था। प्रशांत किशोर वही व्यक्ति है जो अपने हर सभा में कहते हैं कि मेरी सरकार आयी तो 1 घंटे के भीतर शराबबंदी खत्म कर देंगे ।प्रशांत किशोर के इस बयान से महिलाओं में काफी रोष देखा जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वर्ष 2016 में शराबबंदी कानून लागू किया गया। इससे महिलाओं के चेहरे पर खुशी आई। घर में खुशहाली बढी है अब प्रशांत किशोर शराबबंदी समाप्त करने की बात कर रहे हैं ललन सराफ ने महासम्मेलन के दौरान वैश्य समाज से जहानाबाद सीट पर टिकट दिए जाने के सवाल पर कहा कि इसके लिए तीन स्तर से पार्टी सर्वे करती है अगर सर्वे में सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो वैश्य समाज से भी टिकट मिल सकता है यह हमारे दल के वरीय नेता लोग बता सकते हैं इस मौके पर भारी संख्या में वैश्य समाज के लोग जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे इस मौके पर वैश्य समाज के नेता चंचल प्रजापति ने कहा कि हम लोग हर बार एनडीए के पक्ष में वोट करते हैं इस बार हम लोग मांग करते हैं की जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से किसी अति पिछड़ा को टिकट दिया जाए नहीं तो हम लोग एक बार फिर इस पर विचार करेंगे इसके बाद हम लोग निर्णय लेंगे ।




