पथ निर्माण मंत्री ने करीब 113 करोड़ से अधिक की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

औंसी जीरोमाइल- बिस्फी- कमतौल पथ के चौड़ीकरण से जिले की सड़क संपर्कता को मिलेगी मजबूती– नितिन नवीन

मधुबनी नगर निगम के विवाह भवन परिसर में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के द्वारा करीब 113 करोड़ की लागत से पाँच महत्त्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सांसद अशोक यादव, विधायक विनोद नारायण झा, विधायक समीर महासेठ, विधायक हरि भूषण ठाकुर, महापौर अरुण राय, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमांशु झा के साथ ही कई नेता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थें।
इस अवसर पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद मधुबनी सहित पूरे क्षेत्र की जनता को सीधे तौर पर सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय की संभावनाओं में वृद्धि होगी और लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से भी लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 5 योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही कार्य आरंभ हो जाएगा।

शिलान्यास की गई योजनाओं में प्रमुख रूप से, मधुबनी जिलान्तर्गत 6667.64 लाख की लागत से औंसी-जीरोमाईल से कमतौल कोठी भाया बिस्फी विद्यापति जन्मस्थली पथ जिस की लम्बाई -15.50 किलो मीटर के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का निर्माण कार्य, 1752.65 लाख की लागत से, सिंघानिया चौक से सूड़ी हाई स्कूल भाया स्टेडियम चौक महराजगंज चौक, गाँधी चौक तक कि लम्बाई-2.45 किलो मीटर पी०सी०सी० पथ एवं नाला का निर्माण कार्य, 1270.72 लाख की लागत से, आर0 के0 कॉलेज मेन गेट से बुवना उद्यान भाया किशोरी लाल चौक, लोहरसारी चौक- संतुनगर चौक तक पी० सी ० सी० पथ की कुल लम्बाई-2.10 किलो मीटर एवं नाला का निर्माण कार्य, 976.56 लाख की लागत से, खजौली (संतु चौक) से सुक्की पथ जिस की कुल लम्बाई 2.89 किलो मीटर में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का निर्माण कार्य एवं 621.54 लाख की लागत से मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही- खुटौना पथ के किलो मीटर 24 (अंश), 25 (अंश) में पी क्यूं सी पथ तथा बाबूबरही बाजार के किलो मीटर 27 (अंश) एवं 28 (अंश) में पी क्यूं सी पथ तथा नाला का निर्माण कार्य योजना को शामिल किया गया है।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार पूरे राज्य में सुगम यातायात और जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विशेषकर शहरी क्षेत्रों में पथों और नालों का निर्माण प्राथमिकता पर किया जा रहा है। सरकार की मंशा हर वर्ग की जनता तक विकास का लाभ पहुँचाने की है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में साफ दिखाई देगा।

Join us on: