शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पितृपक्ष-अमावस्या

1 PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू, देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

2 विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के एच-1बी वीजा की पाबंदियों के सभी प्रभावों का अध्ययन चल रहा है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि इससे कई परिवारों को व्यवधान हो सकता है। भारत और अमेरिका के उद्योग नवाचार और रचनात्मकता में जुड़े हैं और दोनों देश मिलकर सबसे उपयुक्त समाधान खोजेंगे। बता दें,अमेरिका ने वीजा शुल्क एक लाख डॉलर कर दिया

3 राजनाथ सिंह ने आजतक से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साहसिक और दृढ़ निश्चयी कार्यशैली पर जोर दिया है,उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बड़ी चुनौतियों से कभी घबराते नहीं,जिससे देश ने नोटबंदी,धारा 370 समाप्ति,उरी-बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अहम फैसले लिए,ऑपरेशन सिंदूर में भी उन्होंने स्पष्ट रणनीति बनाई

4 राजनाथ सिंह दो दिवसीय मोरक्को यात्रा पर आज हुए रवाना,दोनों पक्ष रक्षा समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

5 जम्मू-कश्मीर,पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा में 75 प्रतिशत की कमी,माओवाद को लेकर बोले अमित शाह

6 CJI बोले:जजों को अपनी शक्ति विनम्रता-जिम्मेदारी से इस्तेमाल करनी चाहिए, जज-वकील एक रथ के दो पहिए,साथ चलने पर ही न्याय व्यवस्था चलेगी

7 ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी,सस्ता हुआ बोतल पानी,एक लीटर रेल नीर की बोतल में एक रुपए की कटौती करके 14 रुपए की कर दी गई है,जबकि आधे लीटर वाले पानी की बोतल को 9 रुपए किया गया है,नया रेट 22 सितंबर से देशभर में लागू हो जाएगा

8 अमूल ने 700 प्रोडक्ट के दाम घटाएं,GST का असर,एक लीटर घी 40 रुपए सस्ता मिलेगा,22 सितंबर से लागू होगी नई कीमतें

9 दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाएंगे साउथ सुपरस्टार मोहनलाल,उपलब्धि पर PM मोदी ने भी दी बधाई

10 कांग्रेसी कहते हैं लाडली बहनें दारू पी जाती हैं,चप्पलें तैयार रखनाःCM मोहन यादव

11 वोट चोरी’ पर कर्नाटक सरकार का बड़ा एक्शन,आलंद विधानसभा मामले की जांच के लिए SIT गठित

12 स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ दिया सबसे तेज शतक,काम नहीं आई मंधाना की रिकॉर्डतोड़ पारी,ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

13 बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 का पहला सुपर-4 मैच जीता,श्रीलंका को 4 विकेट से हराया; सैफ-हृदॉय की फिफ्टी, मुस्तफिजुर को 3 विकेट

14 सूर्यकुमार यादव की सेना पहले से ही बायकाट-पायक्राफ्ट’ दर्द से जूझ रही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम को एक और दर्द देने उतरेगी,पहलगाम आतंकी हमले के कारण भारतीय कप्तान सूर्य ने लीग मैच में पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था। सात विकेट से मैच जीतने के बाद पूरी टीम ने विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था

15 H-1B Visa:ट्रंप के फैसले की अमेरिका में हो रही आलोचना,विरोध शुरू;आइटी उद्योग पर होगा भयानक असर

16 पूर्वी,मध्य और दक्षिणी भारत में मानसून ने जाते-जाते भारी तबाही मचाई है। जहां आंध्र में चार,महाराष्ट्र में पांच लोग बह गए। वहीं,सिक्किम में एक व्यक्ति लापता है। इसी तरह राजस्थान,हिमाचल और झारखंड में बारिश और बिजली गिरने से भी जान-माल का नुकसान हुआ है

17 दिल्ली के स्कूलों में फिर दहशत का माहौल,बम की धमकी से मचा हड़कंप,मिड टर्म परीक्षा टली

18 PM मोदी कल करेंगे अरुणाचल प्रदेश का दौरा, दो पनबिजली परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

19 अमेरिकी टेक फर्मों ने अपने H-1B वीजा वाले कर्मचारियों से रविवार की डेडलाइन से पहले अमेरिका वापस लौटने का किया आग्रह

20 वन टाइम पेमेंट प्रति वर्ष नहीं,और पुराने वीजा पर लागू नहीं… H-1B Visa के नए नियमों पर व्हाइट हाउस ने दूर किया कन्फूजन!

21 मोदी बोले:दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी सबसे बड़ी दुश्मन,यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है;100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

22 चिप हो या शिप देश में ही बनाने होंगे:पीएम मोदी

23 Delhi Crime:दिल्ली में अवैध हथियारों के साथ पांच गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी कार्रवाई;39 स्थानों पर छापेमारी

24 मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा,एक्टर ने कहा:यह सिर्फ मेरा नहीं,पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान है

25 तेजस्वी की यात्रा में PM मोदी को दोबारा दी गई मां की गाली,BJP ने Video शेयर कर लगाया आरोप

26 लंदन,बर्लिन और ब्रसेल्स के हवाई अड्डों के चेक इन सिस्टम पर हुए साइबर हमले से उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं

27 असम के CM सरमा ने गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि

28 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गयाजी में आपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान

29 Vijay Thalapathy: तमिलनाडु में बदलाव की हुंकार,विजय बोले:पारिवारिक राज खत्म करने का समय आ गया

30 बोले राहुल गांधी, भारत के पास एक ‘कमजोर प्रधानमंत्री’’ है

31 ‘मारीच’ जैसे शूटर यूपी में बर्दाश्त नहीं! दिशा पाटनी के घर गोलीबारी के आरोपी गिरफ्तार,CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

32 SL vs BAN: बांग्लादेश ने रोका श्रीलंका का विजय रथ,सुपर-4 के पहले मैच में दी मात; आखिरी ओवर में रोमांचक जीत

33 मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा:जनता कभी नहीं भूलेगी “गब्बर सिंह टैक्स” PM मोदी को माफी मांगनी चाहिए

34 गाजा पीड़ितों की मदद के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को यूपी एटीएस ने पकड़ा

35 AAP ने GST संबोधन पर PM मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल

36 GST बचत उत्सव पर CTI ने पीएम मोदी के संबोधन का स्वागत किया

37 कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले:जीएसटी 2.0 की मांग हमारी थी,PM मोदी ने श्रेय खुद ले लिया

38 हमने ‘वन नेशन,वन टैक्स’ लागू करके भारत को दर्जनों करों से मुक्त कर दिया:पीएम मोदी

39 गुरुग्राम में ‘120 बहादुर’ फिल्म विवाद, अहीरों ने हाईवे जाम कर फरहान अख्तर से नाम बदलने की मांग की

40 रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना,कहा:PM मोदी की मां का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा

Join us on: