संवाददाता :- -विकास कुमार
खबर सहरसा से है जहाँ बनगाँव थाना क्षेत्र के गोढो वार्ड नम्बर – 18 स्थित एक बगीचे में 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बच्चे का शव पेड़ के टहनी से झूल रहा था जिसके बाद आस पास लोगों की भीड़ जुट गई. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक बालक कल दिन से ही अपने घर से लापता था. बच्चे के परिजनों ने खोजबीन के बाद बनगाँव थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. इधर जब लोगों की नजर बगीचे में फंदे से झूल रहे बच्चे के शव पर पड़ी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बच्चे के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, हालांकि परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नही था. वहीं मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक बालक कल दोपहर से ही लापता था जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की गई थी. आज पुलिस को जब सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है.
बाइट :- आलोक कुमार, एसडीपीओ सदर सहरसा.




