विकास के बिकास पर बहस के लिए विपक्ष भी तैयार नहीं : डॉ. दिलीप जायसवाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

कुम्हरार और पटना साहिब विधानसभा में एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जोश दिखा ‘हाई’, सभी ने कहा एनडीए की बनेगी सरकार

बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है : डॉ. दिलीप जायसवाल

विकास पर बहस के लिए विपक्ष भी तैयार नहीं : डॉ. दिलीप जायसवाल

विपक्ष हार को देखते हुए गाली-गलौज पर उतर आया है : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 21 सितंबर। बिहार एनडीए के विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के अंतर्गत आज कुम्हरार और पटना साहिब में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इन सम्मेलनों में भाजपा के अलावा एनडीए में शामिल अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए।

इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जोश हाई दिखा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इस चुनाव में जीत का रिकॉर्ड टूटना तय है।

सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित अन्य एनडीए के नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने राजद के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि पहले सड़क में गड्ढे होते थे या गड्ढों में सड़क थी, पता ही नहीं चलता था। आज गांव-गांव तक सड़क बन चुकी हैं, पहले गाँव में लालटेन और ढिबरी जलाए जाते थे, लेकिन अब सभी घरों में रोशनी के रूप में एलईडी लाइट जल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं। आज बिहार में बिजली भी मुफ्त मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार पहला ऐसा राज्य है जहां 10 रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो रही है।

भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष को विकास दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत तय है।

उन्होंने जीएसटी घटाने की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य भगवान श्रीराम का मंदिर बनने के बाद अब सीतामढ़ी में माँ जानकी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि विपक्ष हार को देखते हुए गाली-गलौज पर उतर आया है। विपक्ष को हार का डर सताने लगा है। विपक्ष आज पीएम मोदी की दिवंगत माताजी को गाली दिलवा रहा है।

बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास की लंबी लकीर खींच रही है। बिहार के विकास पर विपक्ष भी बहस के लिए तैयार नहीं है, यह साफ बताता है कि बिहार में कैसे विकास हो रहा है।

उन्होंने कुछ पार्टियों को वोटकटवा बताते हुए कहा कि उनसे भी सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और उमंग की यह भागीदारी जीत के संकल्प को दोहरा रही है। 2025 के चुनाव में जीत तय है और फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद रवि शंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, सांसद धर्मशीला गुप्ता, पूर्व सांसद डॉ. सी पी ठाकुर, राम कृपाल यादव, चंदेश्वर चंद्रवंशी, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, जद यू प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, लोजपा (आर) के प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी, हम पार्टी के महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता शर्मा, अनामिका पासवान, भाजपा प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, पटना मेयर सीता शाहू, उप मेयर रश्मी चंद्रवंशी, भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, जद यू जिला अध्यक्ष आशिफ कमाल, लोजपा R जिला अध्यक्ष चंदन यादव, रालोमो जिला अध्यक्ष अरशद खुर्शीद, हम के जिला अध्यक्ष रणविजय पासवान, वार्ड सदस्य रजनी सिन्हा, सीमा वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में एनडीए के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Join us on: