मधुबनी – लोजपा पार्टी कार्यालय में डकैती का प्रयास मामले में तीन गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया है कि
लोजपा पार्टी कार्यालय में दिनांक-13.09.2025 की रात्रि में हुई डकैती का प्रयास की घटना का राजनगर थाना पुलिस ने 07 दिनों के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए
01 देशी कट्टा एवं 03 जिंदा कारतूश के साथ 03 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अपराधीयों से पुलिस ने 01. देशी कट्टा, जिंदा कारतूस 03, मोबाईल 02, मोटरसाईकिल – 01 के साथ तीनों गिरफ्तार अपराधियों का पहचान रविन्द्र कुमार सिंह, 27 वर्ष, पिता-दिलीप सिंह, गांव गोबरौरा, थाना-खजौली, जिला मधुबनी। जिस का अपराधिक इतिहास को लेकर बताया जा रहा है कि राजनगर थाना कांड सख्या 421/25 दि०-21/09/2025 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
राजनगर थाना कांड संख्या 410/25 दि०-14/09/2025 धारा 310 (2) बी०एन०एस० में भी इनका संलिप्ता है। वही राजीव रंजन रौशन, लगभग 28 वर्ष, पिता मुकेश चौधरी, गांव थाना-खजौली, जिला- मधुबनी, का अपराधिक इतिहास को लेकर बताया गया है कि
राजनगर थाना कांड सख्या 421/25 दि०-21.09.2021 धारा 25 (1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट।
राजनगर थाना कांड संख्या 410/25 दि०-14.09.2025 धारा 310 (2) बी०एन०एस०।
राजनगर थाना कांड संख्या 261/21, दि०-05.09.2021, धारा 392 भा०द०वि०।
365/120 (बी) भा०द०वि०। खजौली थाना कांड संख्या-167/21 दि०- 15.10.2021। रहिका थाना कांड संख्या 58/21 दि०-16.04.2021 धारा 399/402 भा०द०वि० एवं 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट।
रहिका थाना कांड संख्या 57/21, दि०- 14.04.2021, धारा 395/412/120 (बी) भा०द०वि० एव 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट।
भालपट्टी थाना (दरभंगा) कांड संख्या 376/21, दि०-05.09.2021, धारा-394 भा०द०वि०।
भालपट्टी थाना (दरभंगा) कांड संख्या 390/21, दि0-12.09.2021, घारा 399/402 भा०द०वि एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
कलुआही थाना कांड संख्या-135/21 दि०-05.09.2021 धारा 392 भा०द०वि० जैसे लगभग एक दर्जन मामले में संलिप्तता सामने आ रही है। तो नवीन कुमार, लगभग 24 वर्ष, पिता-विक्रम देव यादव, गांव-मैनाटोला, थाना-खजौली, जिला-मधुबनी का भी अपराधीक को लेकर बताया गया है कि राजनगर थाना कांड सख्या 421/25 दि०-21.09.2025 धारा 25 (1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट।
राजनगर थाना कांड संख्या 410/25 दि०-14.09.2025 धारा 310 (2) बी०एन०एस०।
बेला थाना (सीतामढ़ी) कांड संख्या-216/21 दि०-216/21 धारा 414 भा०द०वि० एवं 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट।
खजौली थाना कांड संख्या-16/21 दि० 15.10.2021 धारा 365/120 (बी) भा०द०वि० मे भी मामला दर्ज है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दिनांक- 20.09.2025 को राजनगर थाना अन्तर्गत रात्रि गश्ती के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाईकिल पर 03 व्यक्ति सवार होकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। गश्ती टीम द्वारा इसकी बात की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए प्राप्त निर्देशानुसार गश्ती टीम कसियौना पुल के पास पहुँची तो देखा की एक पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार 03 व्यक्ति जा रहा है। जिसको रुकने के लिए बोला गया तो पुलिस वाहन देख कर वे सभी भागने लगे। जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेर कर पकड़ लिया गया तथा सभी से नाम/पता पुछने पर अपना नाम रविन्द्र कुमार सिंह, राजीव रंजन रौशन, नवीन कुमार के रूप मे बताया। जिसका विधिवत तलाशी लेने पर रविन्द्र कुमार सिंह के कमर के बाये साइड में 01 देशी कट्टा एवं पैंट के पॉकेट में 03 जिन्दा कारतूस तथा 01 नोकिया का कीपेड मोबाईल बरामद हुआ। हथियार के संबंध में पूछ-ताछ एवं कागजात की माँग करने पर कोई संतोष जनक जबाब एवं कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया एवं राजीव रंजन के पास से Vivo का मोबाईल तथा पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया एवं पूछ-ताछ के क्रम में तीनो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि दिनांक 13.09.2025 को रांटी मधुबनी स्थित लोजपा कार्यालय में किये गये डकैती की घटना में इन तीनो के अलावे 09 अन्य व्यक्ति शामिल थे। उक्त तीनो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर इनके विरूद्ध राजनगर थाना कांड सं0-421/25 दिनांक 21.09.2025, धारा 25 (1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on: