सहरसा- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकान, मकान सभी आये जद में!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

सहरसा में वर्षो से लंबित बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य द्रुत गति से किया जा रहा है. इस दौरान रेल ओवरब्रिज में बाधक बन रहे शहर के अतिक्रमण किए गए दुकान और घर पर प्रसासन का बुलडोजर भी चल रहा है. दरअशल शहर में अतिक्रमित जगहों को चिन्हित करके जिला प्रशासन द्वारा पहले ही नोटिस जारी किया गया था लेकिन बावजूद अतिक्रमण नही हटाने पर प्रसासन द्वारा इन जगहों पर बुलोडजर चलाया जा रहा है. आपको बता दें कि शहर वासियों को लंबे समय से इस रेल ओवरब्रिज के निर्माण का इंतजार था और अब 143 करोड़ की लागत से रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. आपको बताते चले कि बीते दिनों जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा को लेकर सहरसा पहुंचे थे तो उन्होंने सहरसा में रेल ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की थी. वहीं इस सम्बंध में स्थानीय बीजेपी विधायक आलोक रंजन ने कहा कि वर्षो से प्रतीक्षित रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य 17 सितंबर से चालू हो गया है. जिसका लक्ष्य करीब ढाई साल रखा गया है लेकिन कार्य एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि वो कम कम समय मे इसका निर्माण कार्य पूरा कर लें. वहीं अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे अतिक्रमित जगहों को प्रसासन द्वारा पहले चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया था जिन लोगों ने अतिक्रमण नही हटाया उनके ऊपर प्रसासन कार्रवाई कर रही है.

Join us on: