सुपारी किलिंग से पहले 4 शूटर गिरफ्तार, सौतेले भाइयों ने दी थी 8 लाख की सुपारी, बच गई इस शख्स की जान!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

कदमकुंआ में बड़ी सफलता: सुपारी किलिंग से पहले 4 शूटर गिरफ्तार, सौतेले भाइयों ने दी थी 8 लाख की सुपारी

पटना पुलिस ने कदमकुंआ इलाके में मंगलवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैजू कुमार, करन कुमार, पंकज कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी नीरज पांडेय नाम के शख्स की हत्या की साजिश रच रहे थे। हत्या की सुपारी नीरज पांडेय के सौतेले भाइयों मनीष और विकास ने दी थी। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया कि उन्हें हत्या की सुपारी आठ लाख रुपये में दी गई थी।

नीरज पांडेय ने दी थी पुलिस को सूचना

पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि मंगलवार की शाम नीरज पांडेय ने कदमकुंआ थाने की पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी कि कुछ लोग फकीरवाड़ा मस्जिद के पास उसकी हत्या की नियत से उसका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सौरभ नाम के युवक को पकड़ लिया। सौरभ गांधी मैदान इलाके का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाकी साथियों को भी दबोच लिया।

हथियार और कार बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तलाशी ली तो इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। बरामदगी में दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन, पांच ब्लैक टोपी, एक दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार, एक बाइक और चार मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

सौतेले भाइयों की गिरफ्तारी

गिरफ्तार शूटरों की निशानदेही पर पुलिस ने नीरज पांडेय के सौतेले भाइयों मनीष और विकास को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नीरज पांडेय और उसके सौतेले भाइयों के बीच लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों ने शूटरों को सुपारी दी थी। हालांकि, गिरफ्तार करने के समय मनीष और विकास के पास से कोई हथियार या अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने रोकी बड़ी वारदात

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो एक बड़ी वारदात घट सकती थी। जिस तरह से हथियार और कार बरामद किए गए हैं, उससे साफ है कि हत्या की पूरी तैयारी कर ली गई थी। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

इलाके में फैली चर्चा

इस घटना के बाद कदमकुंआ और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। लोग यह जानकर हैरान हैं कि सौतेले भाइयों ने ही हत्या की साजिश रची थी। पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है।

डर के साए में पूरा परिवार की रहा है

वही नीरज पांडे के द्वारा सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है उन्होंने बताया कि उन पर पहले भी साजिश रची गई थी और फिर लगातार साजिश जा रही है हालांकि इस बार साजिश रचने वाले और अपराधी दोनों गिरफ्तार हो गए। वहीं उनके मन का कहना है कि सरकार किसी तरह का सुरक्षा दे नहीं तो किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी मेरे और मेरे बेटे के साथ हो सकती है। मां का रो रो कर बुरा हाल है पत्नी भी रोती हुई नजर आई और मां ने कहा मेरा बेटा एक पहले जा चुका उसकी भी हत्या की गई थी अब दूसरा बच्चा नीरज पंडित बचा है जो जिसकी कभी भी हत्या हो सकती है अभी भी दो अपराधी फरार है मेरे जमीन का मामला है जहानाबाद में जमीन है जिसका बटवारा उनके पिता जाने से पहले भी कर चुके लेकिन दोनों सौतेला भाई नहीं चाहता है उसे जमीन को देना यह लोग का भी रहे नीरज पंडित की मां का कहना है जमीन हम लोग देने के लिए तैयार हैं हम लोग नहीं चाहते हैं उसे जमीन को लेना बस मेरे बच्चे को एक कट्ठा जमीन ही देते नहीं चाहिए हमें जमीन वह रख ले लेकिन मेरे बच्चे की जान बकस्त नहीं मारे पहले ही मेरी पति और एक बच्चे की हत्या हो चुकी है अब दूसरा बच्चा मेरा बच्चा है जिसका परिवार डर के साए में जीरा और प्रशासन और जिलाधिकारी और सरकार से गुहार लगा रही कि मुझे सुरक्षा दिया जाए नहीं तो कभी भी मेरे बच्चे की जान जा सकती है और वह हत्यारा कभी भी जेल के अंदर से साजिश कर मेरे बच्चे की हत्या कर सकता है

Join us on: