प्रशांत किशोर ने की है भारी वित्तीय हेराफेरी, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार का पलटवार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

प्रशांत किशोर का वित्तीय घोटाला

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की फंडिंग में भारी गड़बड़ी है। खुद प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि आंध्र प्रदेश के सांसद अयोध्या रामी रेड्डी से उन्हें 14 करोड़ रुपये का चंदा मिला, अयोध्या रानी रेड्डी इस देश के सबसे धनी सांसद हैं और उन पर दर्जनों वित्तीय हेरा फेरी का आरोप है। लेकिन चुनाव आयोग को दी गई रिपोर्ट में जन सुराज पार्टी के खाते में केवल 2 करोड़ 42 लाख रुपये की आय दिखाई गई है, और खर्च महज 35 हजार रुपये। यह स्पष्ट रूप से धन की हेराफेरी और पारदर्शिता की कमी का मामला है।

क्या यह पैसा प्रशांत किशोर के निजी खाते में गया? या यह एक बड़ा घोटाला है? जन सुराज जैसी पार्टी, जो बिहार में बदलाव की बात करती है, खुद फर्जीवाड़े में लिप्त है – 200 गाड़ियां, फाइव-स्टार टेंट, जिला स्तर पर कर्मचारी, लेकिन खर्च सिर्फ 35 हजार? यह बिहार की जनता के साथ धोखा है।

नीरज कुमार : भाजपा प्रवक्ता

Join us on: