रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में बाप बेटे को अवैध आग्नेयास्त्र रखने मामले को लेकर पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।मामला पटना के पिपलावा थाना के ग्राम तराढी अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से देसी कट्टा 1 रायफल 1 जिंदा कारतूस 7 बरामद किया गया है। वह इस मामले की जानकारी देते हुए पटना पुलिस कप्तान कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि अवैध हथियार रखने मामले को लेकर मिली सूचना पर बाप बेटे को गिरफ्तार किया है इनके पास से ही यह आग्नेयास्त्र घर से बरामद हुआ है। अग्नि अस्त्र रखने की वजह पूछने पर गिरफ्तार बाप बेटे ने बताया कि वह वर्चस्व गांव में कायम रखने के लिए हथियार और कारतूस रखते थे वही पुलिस की पूछताछ में फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह हथियार इन्होंने कहां से लाया है फिलहाल इस बाबत पटना पुलिस का दावा है की जल्दी पूछताछ में हथियार महिया करने वालों की भी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दरअसल हाल के दिनों में पटना में अपराधी और अपराध पर नकेल कसने की कारवाइयां तेज हुई है। जिस दरमियां अपराधियों के हथियार पर चोट की जा रही है जिसमें हाल के दिनो में AK 47 सहित हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद किया गया है।
होल्ड अप साउंड, के कार्तिकेय शर्मा, एसएसपी, पटना।




